Friday, November 27, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया...

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- डीएम

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित बॉक्सिंग हॉल में जनपद के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पहुंचकर निर्वाचन से संबंधित उनकी शंकाओं को सुना और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्बाध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पूरी प्रक्रिया में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का महापर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक निर्वाचन कार्मिक की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपनी चुनावी जिम्मेदारियों को केवल सरकारी ड्यूटी न समझें, बल्कि इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने के अवसर के रूप में लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी को किसी प्रक्रिया को लेकर कोई संशय है तो वह समय रहते अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान कराएं।

उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या परेशानी सामने न आए।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयार करना होगा पूरा रिकॉर्ड

जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने निर्धारित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्तों, सड़क से उनकी दूरी, भवन की स्थिति, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, संचार व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी का आकलन करें।

इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर उनकी मैपिंग करने तथा सभी जानकारियों का विस्तृत डाटाबेस तैयार करने को कहा गया। डीएम ने निर्देश दिए कि क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान जुटाई गई जानकारी का सही तरीके से संकलन और रिपोर्टिंग की जाए, जिससे चुनाव से पहले सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त किया जा सके।

50 में से 46 जोनल और 239 में से 218 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त 50 जोनल मजिस्ट्रेटों में से 46 और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 218 अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार तथा मास्टर ट्रेनर और निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments