Friday, November 27, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई?...

प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

 सूरज बड़जात्या की फिल्मों का मतलब हमेशा से प्यार-संस्कार और परिवार रहा है। उन्होंने दर्शकों को क्लीन सीन्स के साथ हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जो आज के समय में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे आइकॉनिक मूवीज मानी जाती हैं।अब निर्देशक अपनी नई फिल्म Yeh Prem Mol Liya Movie के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट आए हैं। सलमान खान के अलावा अब आयुष्मान फैमिली ड्रामा के साथ नए ‘प्रेम’ बने हैं, जहां उनके साथ मुख्य भूमिका में शरवरी नजर आईं। क्या ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ आयुष्मान और शरवरी दर्शकों के दिलों में वहीं जगह बना पाए या नहीं, इस पर दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है।

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का फर्स्ट डे फर्स्ट डे देखकर निकले दर्शकों ने मूवी को लेकर एक्स अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “एक वर्ड में कहूं तो ये शानदार मूवी है और परिवार के साथ जाकर जरूर देखनी चाहिए। फर्स्ट हाफ में काफी लूपहोल्स हैं, लेकिन दूसरा हाफ बहुत ही इमोशनल कर देगा। इस फिल्म का आइडिया लड़कों को नहीं पसंद आएगा।”प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments