Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, तीन घायल

देहरादून, । राजधानी के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे।
उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा रविवार देर रात राजधानी देहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर इलाके में सामने आया है। यहां दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। अचानक ही दोनों बाइक सवार अपने वाहनों से नियत्रंण खो बैठे। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।
विकासनगर पुलिस ने बताया कि देर रात हरबर्टपुर इलाके में सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना पाकर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर सभी पांचों बाइक सवार गम्भीर घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें निजी और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल लेहमन हरबर्टपुर विकासनगर में भर्ती कराया गया। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई है। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन लोग घायलरू विकासनगर पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। तीन गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या यूके-16एफ-8458 मोटर साइकिल और यूके-16डी-1032 मोटर साइकिल हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई। विकासनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार देर रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू किया। लेकिन अधिक चोट लगने के कारण दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों में  वेदांश उम्र 20 साल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर, धोनी कश्यप उम्र 20 साल, निवासी आसनपुल विकासनगर शामिल हैं। घायलों में रमनदीप उम्र 17 साल, निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर विकासनगर, विवेक कश्यप उम्र 19 साल, निवासी आसनपुल विकासनगर और अंकित उम्र 22 साल, निवासी रामगढ़ शाहपुर कल्याणपुर विकासनगर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments