Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम सोनिका ने लिया जायजा

जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम सोनिका ने लिया जायजा

देहरादून, । जिलाधिकारी सोनिका एवं महानिदेशक सूचना, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी घाट का एवं त्रिवेणीघाट से नटराज चैक तक देहरादून रोड पर पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा सभा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गंगा आरती के दौरान किये जाने वाले आयोजनध्व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।  जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नटराज चैक से त्रिवेणीघाट देहरादून एवं रेलेवे रोड पर भवनों का रंगरोगन एवं साज-सज्जा के साथ दुकानों के होर्डिंग एवं भवन के रंगो में एकरूपता रहे। उन्होंने एमडीडीए को फसाड कार्य के साथ ही वाॅल पेन्टिंग कार्य, उद्यानीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लाईटिंग, साफ-सफाई एवं नालियों की सफाईध्मरम्मत कार्य, शोचालयों के निर्माणध्मरम्मत आदि कार्येां के साथ ही नाली पर जाली लगाने तथा छज्जे हटाते के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, राजस्व एवं लोनिवि को सड़कों से अतिक्रमण हटाने को भी निर्देशित किया। उन्होंने त्रिवेणीघाट पर सिंचाई विभाग द्वारा करवाये जा रहे टाईलिंग के कार्यों के साथ ही टाइलों की सफाई तथा मरम्मत कार्य को समयबद्वता से करने को निर्देशित किया। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग एवं झूलती हुई विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। लोनिवि को सड़क का डामरीकरण, डिवाईडर पर रंगरोगन के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments