Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड42855 तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जा चुके

42855 तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जा चुके

रुद्रप्रयाग ।  श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सुगमता से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कराने के उद्देश्य से हैली सेवाओं के माध्यम से अब तक 42855 तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न हैलीपैड़ पर उपलब्ध कुल 08 हैली कंपनियों के माध्यम से 06 जून, 2023 तक तीर्थ यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन हैली सेवा के माध्यम से कराए गए हैं lनोडल अधिकारी हैली सेवा/जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यात्रा के आरंभ से गुप्तकाशी, फाटा, सीतापुर व शेरसी में कुल 08 हैली कंपनियों द्वारा श्रद्धालुओं को हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें गुप्तकाशी से ट्रास भारत व आर्यन द्वारा तीर्थ यात्रियों हेतु हैली सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा व थम्बी तथा शेरसी से हिमालयन क्रिस्टल एविऐशन व सीतापुर से ऐरो हैली कंपनी के द्वारा सटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने अवगत कराया है कि सभी हैली कंपनियों के द्वारा अब तक कुल 7550 सटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हंै। उन्होंने बताया कि 06 जून, 2023 को हैली सेवाओं के माध्यम से 1322 श्रद्धालु केदारनाथ धाम गए जबकि 1325 तीर्थ यात्री हैली के माध्यम से वापस आए तथा सभी हैली कंपनियों द्वारा 06 जून, 2023 को 231 सटल सेवा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि 06 जून, 2023 तक हैली सेवा के माध्यम से श्री केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या 42855 है जबकि केदारनाथ धाम से हैली के माध्यम से वापस आने वाले यात्रियों की संख्या 41679 है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments