Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून, । उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लगातार डोलती हुई धरती किसी बड़े खतरे का संकेत भी हो सकती है। बता दें कि पहले से उत्तराखंड में बड़े भूकंप की चेतावनी दी गई है। सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के कारण लोग घर से बाहर निकल आए। भूकंप से जालमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह  सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था।फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments