Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफार्म हुआ लांच

उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफार्म हुआ लांच

देहरादून, । उत्तराखंड के पहले वीडियो ओटीटी प्लेटफार्म अम्बे सिने का शुभारम्भ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिए सरकार पालिसी बनाएगी। उन्होंने  अपनी बोली-भाषा को बढ़ावा देने के लिए एप के लॉन्चिंग अवसर पर अम्बे सिने हाउस को बधाई दी।सोमवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में अम्बे सिने हाउस के शुभारम्भ अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल मे पर्यटन से जुड़े लोगों को जो नुकसान हुआ है, उसकी सरकार भरपाई करने की पूरी कोशिश कर रही है। विशिष्ट अतिथि गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में इस एप का आगमन उत्तराखंडी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा और गढ़वाली कुमाँऊनी भाषाओँ  के प्रसार में सहयोग करेगा। हास्य कलाकार घनानन्द ने कहा कि ये सराहनीय पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments