Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमंत्री सतपाल महाराज ने स्पीकर खंडूड़ी से की भेंट

मंत्री सतपाल महाराज ने स्पीकर खंडूड़ी से की भेंट

देहरादून, । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नवमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारंभ की गई हिमालय दर्शन हेली सेवा के लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बातचीत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments