Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडएसटीएफ ने दबोचा 10 हजार का इनामी फरार तस्कर

एसटीएफ ने दबोचा 10 हजार का इनामी फरार तस्कर

देहरादून, । उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार जनपद के लक्सर से एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनवर अली पुत्र कासिम है। कासिम लक्सर के मुंडाखेडा कलां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मनवर अली पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।मनवर अली देहरादून के कैंट थाना में एनडीपीएस के तहत दर्ज केस में फरार चल रहा था। पिछले साल 8 मार्च को देहरादून में पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर चालक कार को लेकर भाग गया था। पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक गाड़ी लॉक कर फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया तो कार से 50.695 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार के मालिक के बारे में पता किया को कार किसी मनवर अली पुत्र कासिम के नाम पर निकली। मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों के नाम सामने आए, जो पुलिस गिरफ्तारी से बच कर लगातार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए देहरादून एसएसपी ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक आरोपी मनवर अली लक्सर में छिपा हुआ है। इस सूचना पर एसटीएफ ने लस्कर से मनवर अली को टैक्सी स्टैंड से घेराबंदी कर दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments