Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी, । जिले की गंगा व यमुना घाटी में हो रही बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। चौबिस घंटों से जारी बारिश स्थानीय लोग व चारधाम यात्रा पर आये तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। झमाझम बारिश और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की चोटियों पर हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जिससे बचने के लिए लोगों के स्वेटर व जैकेट बाहर निकल आए हैं।सीमांत जनपद उत्तरकाशी में बीते सोमवार सुबह को मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शरु हो गया था। जो मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, जानकी चट्टी, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, मोरी, डामटा, खरादी आदि क्षेत्रों में दिन भर बारिश के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे निचले इलाकों में काफी ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से आम लोगों के साथ-साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये तीर्थ यात्रियों को भी बारिश से परेशान होना पड़ा। चारधाम यात्रा के शुरुआती दौर में ही इस तरह की झमाझम बारिश ने यात्रा व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी भी बढ़ा दिया है। व्यापारियों को लगातार हो रही बारिश से मार्गों के बंद होने का डर सताने लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments