Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयपायलट ने कॉकपिट में जला दी सिगरेट, विमान में बैठे 66 लोगों...

पायलट ने कॉकपिट में जला दी सिगरेट, विमान में बैठे 66 लोगों की जान चली गई

नई दिल्ली । दुनियाभर से प्लेन क्रैश के कई मामले सामने आए हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब इंजन की खराबी के चलते लोगों की जान चली गई तो कई बार पायलट ने प्लेन से नियंत्रण खो दिया था। ऐसा ही एक मामला कुछ साल पहले मिस्र जा रही एक प्लेन से सामने आया था जब वह क्रैश होकर समुद्र में गिरी थी और इसमें 66 लोगों की मौत हो गई थी। अब इसी मामले पर एक बड़ा खुलासा सामने आया है।दरअसल, न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस प्लेन के क्रैश होने का मुख्य कारण यह था कि पायलट ने कॉकपिट में सिगरेट जला दी थी। इसके बाद वह आग पूरे प्लेन में फैल गई थी। यह सब तब हुआ था जब यह प्लेन फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से काहिरा जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मई 2016 की है। उस समय इस क्रैश के कारणों का पता नहीं चल पाया था।कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि यह एक आतंकी हमला था। उस दौरान यह क्रैश होकर भूमध्य सागर में गिरी थी। मरने वालों में एक ब्रिटिश, 12 फ्रेंच टूरिस्ट, 30 मिस्र के नागरिक, दो इराकी और कनाडाई नागरिक समेत 66 लोग थे। घटना के बाद एक सर्च अभियान चलाया गया, ताकि क्रैश के कारणों का पता लगाया जा सके। लेकिन उस समय कुछ खास कारण निकलकर सामने नहीं आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments