Wednesday, September 23, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबाबा साहेब के चित्र के अनावरण 14 अप्रैल को किया जाएगा

बाबा साहेब के चित्र के अनावरण 14 अप्रैल को किया जाएगा

रूद्रप्रयाग,। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई जाएगी। विकासखंड अगस्त्यमुनि के सभागार में बाबा साहेब के नव-निर्मित प्रतिमा (चित्र) का अनावरण किया जाएगा।
अगस्त्यमुनि में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदारनाथ, ब्लॉक प्रमुख मंदाकिनी अगस्त्यमुनि, पूर्व व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान गण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, मातृ शक्ति एवं युवा मौजूद रहेंगे। आंबेडकर जयन्ती समारोह समिति जनपद रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष विजय बैरवाण, महामंत्री विजय भारती ने जनपद के सभी शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments