Wednesday, September 23, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई की मार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई की मार

देहरादून । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई की मार और पड़ने वाली है। अभिभावकों के लिए बुरी खबर है। बस और वैन किराए के बाद अब कुछ निजी स्कूल बच्चों की फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।अभिभावकों के लिए बुरी खबर है। बस और वैन किराए के बाद अब कुछ निजी स्कूल बच्चों की फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके पीछे शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और बिल्डिंग मेंटिनेंस सहित कई मजबूरियां गिनाई जा रही हैं।  राजधानी के कई बड़े पब्लिक स्कूलों ने हाल में चुपचाप अपनी स्कूल बसों और वैन का किराया 40 फीसदी तक बढ़ा दिया।इससे अभिभावकों पर काफी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसे लेकर अभिभावक काफी परेशान हैं। इसी बीच अब कुछ स्कूल बच्चों की फीस  बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दो साल से उन्होंने अपने शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया। इस कारण अब मजबूरी में उन्हें वेतन बढ़ाना होगा, नहीं तो अच्छे शिक्षक स्कूल से चले जाएंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की रेपोटेशन पर फर्क पड़ेगा। इसके अलावा स्कूल बिल्डिंग सहित तमाम बुनियादी ढांचे व सुविधाओं की मेंटिनेंस पर भी काफी बजट खर्च करना पड़ेगा। बच्चों की संख्या भी कम हो रही है। ऐसे में स्कूल फीस बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments