Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeराज्यकांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति...

कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति वर्ग का नहीं रहता ध्यान

बसपा मुखिया ने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और करारे प्रहार किए।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बुधवार को आगरा पहुंचीं। कोठी मीना बाजार मैदान में मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जनसभा में पार्टी अध्यक्ष मायावती ने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली चुनावी रैली की आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से संबोधित किया।  मायावती ने मंच पर पहुंचते ही भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों को निशाने पर लिया। कहा- सपा सरकार में गुंडे-बदमाशों का राज रहा। सपा ने एक विशेष समुदाय के लिए ही काम किया। कांग्रेस भी नाटकबाजी करती है, जब सत्ता में थे, तब महिलाएं क्यों नहीं याद आईं उनको? मायावती ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से ही सत्ता से बेदखल हुई। कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछ़डों और आदिवासियों की खिलाफत की। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। भाजपा के राज में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के बुरे हाल हैं। भाजपा सिर्फ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा चला रही है।

आगरा दलितों की राजधानी
मायावती ने कहा, कि दलितों को पदोन्नति में आरक्षण से रोकने का काम सपा ने किया। सपा ने कभी दलितों को पसंद नहीं किया। गुंडे-बदमाशों को संरक्षण दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के लोग आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे को लागू करने में लगे हैं। भाजपा ने पक्षपात का शासन किया। उत्तर प्रदेश की जनता से सौतेला रवैया अपनाया गया। पूरे देश के किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा भुगत रहे हैं। आगरा दलितों की राजधानी है और यहां से इस बार सभी ओपिनियन पोल बदले नजर आएंगे। बसपा एक बार फिर से पुराना इतिहास दोहराएगी। मायावती ने टिकट बंटवारे पर कहा कि पिछली बार कुछ लोगों ने धोखा दिया। डमी उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया गया। इस बार उन्होंने खुद टिकट दिया है। इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बसपा को बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments