Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडMahashivratri 2022 : तस्‍वीरों में देखें, देवभूमि में भोले की भक्ति की...

Mahashivratri 2022 : तस्‍वीरों में देखें, देवभूमि में भोले की भक्ति की धूम, सड़कों पर जाम, खूब घुटी भांग,

देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर हर ओर भोले की भक्ति की धूम है। राजधानी देहरादून सहित उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ रहा है। छोटे-बड़े सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लगी हुई है। भक्‍तों घंटों में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, जल, दूध आदि चढ़ाकर शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है

बम भोले के जयकारों से देवभूमि गुंजायमान हो गई। भगवान शिव के ससुराल हरिद्वार सहित, पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में भोले के जलाभिषेक का दौर जारी है। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments