Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडस्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे छह हजार रुपये

स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे छह हजार रुपये

पौड़ी, । मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के तहत जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वयं सहायता समूहों को स्वालंबन बनाने के मकसद से हर समूह को दो हजार की राशि दी गई है। समूह को दो हजार के हिसाब से तीन महीने की धनराशि एकमुश्त दी गई है। यानी हर समूह को को छह हजार मिलेंगे। डीआरडीए पौड़ी के परियोजना निदेशक संजीव कुमार रॉय ने बताया है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के में जिले के 15 ब्लाकों में 4008 स्वयं सहायता समूहों को यह राशि दी जा रही है इसके लिए 2 करोड़ 40 लाख 48 हजार की धनराशि स्वीकृति सीडीओ ने दी है। यह धनराशि सभी समूहों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी। धनराशि देने का मकसद स्वयं सहायता समूहों स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना से है। कहा है कि अन्य समूहों की भी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आगे आना चाहिए। जिससे वह भी स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments