Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमहिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुराचार का मुकदमा दर्ज...

महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया

विकासनगर, । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुराचार और जाति सूचक गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति बंशीपुर हरबर्टपुर निवासी है। बताया कि शादी के बाद से ही पति उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करता आ रहा है। यही नहीं आये दिन पति उसके साथ मारपीट करता है। जबरन दुराचार करता है। यही नहीं पति उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करता है। कहा कि इस मामले में उसने महिला हेल्पलाइन में भी प्रार्थना पत्र डाला। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन पति ने समझौता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments