Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन

राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन

देहरादून, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा देहरादून जनपद में गुरुनानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास कृषि एवं कृषि कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजपुर रोड खजान दास द्वारा की गई। इस अवसर पर निम उत्तरकाशी में हिमस्खलन एवं पौड़ी में बारात की बस गिरने की दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं समूह के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने इस मेले में 20 से अधिक राज्यों से स्वंयसहायता समूह अपने स्थानीय उत्पाद के स्टॉल लगा रहे हैं तथा राज्य के 95 ब्लॉक 150 स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने स्टॉल लगाये जा रहे है। इससे संस्कृति का आदान-प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जब राज्य 25 वर्ष का होगा  तब-तक स्वयं सहायता समूहों की आय दुगुनी करने का संकल्प किया। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्परत है तथा वर्तमान में 3.60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही है। इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा सरस मेले में लगाये गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments