Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

देहरादून, । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षा मंत्री का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा और औली भी जाएंगे।  बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ बातचीत करने के साथ ही सिंह ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 05 अक्तूबर दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। सिंह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम एक परंपरा है, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ हर साल शामिल होते हैं। वह दशहरा पर्व यहीं मनाएंगे और अगले दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments