देहरादून, । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया में बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से कहने के बजाय पार्टी के उचित फोरम में ही रखी जानी चाहिए ताकि पार्टी संगठन की मर्यादा बनी रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में बयानबाजी के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखें ताकि पार्टी संगठन की छबि खराब न हो। उन्होंने कहा प्रायः देखने में आया है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेतागणों द्वारा सोशल मीडिया में बयानबाजी की जा रही है जिसकी देखा-देखी कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अनुसरण किया जा रहा है जो पार्टी संगठन के लिए कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है।


