Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमधुबन आश्रम की जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य तरीके से निकलेगी

मधुबन आश्रम की जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य तरीके से निकलेगी

देहरादून, । कोरोना संकट के चलते मधुबन आश्रम की पिछले दो साल से प्रभावित जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भव्य तरीके से निकलेगी। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए आश्रम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार शाम मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम में 9 अक्तूबर शरद पूर्णिमा पर निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें उपस्थित शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए अहम सुझाव दिए। आश्रम अध्यक्ष परमानंद महाराज ने बताया कि मधुबन आश्रम पिछले 24 साल से लगातार जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित कर रहा है, लेकिन कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल से धार्मिक यात्रा सूक्ष्म रूप में निकाली गई। अब स्थिति सामान्य होने पर यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा का रूट वही रहेगा, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। आश्रम परिसर से आरंभ यात्रा नगर निगम ऋषिकेश परिसर तक जाएगी। धार्मिक यात्रा में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने अनुयायियों के यात्रा को लेकर सुझावों का स्वागत किया। मौके पर विनोद शर्मा, राजेंद्र सेठी, नवीन अग्रवाल, नरेश अरोड़ा, जगदीश चंद्र शर्मा, राजीव कालरा, राजीव उपाध्याय, अमित, सुनील सक्सेना, सुरेश राणा, सुलभ अवस्थी, आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments