Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा संगठन की टीम धारचूला राहत कार्य में हुई शरीक

भाजपा संगठन की टीम धारचूला राहत कार्य में हुई शरीक

देहरादून, । पिथौरागढ़ के धारचुला मे आयी दैवीय आपदा के बाद पीड़ितों को राहत देने के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता भी जुट गए है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जिला प्रशासन के अधिकारियो से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियो से वार्ता कर क्षेत्र मे पहुचने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों मे सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम क्षेत्र का दौरा कर चुके है, और पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष विरेंद्र बलदीया से युवाओं की एक टीम के तत्काल मौके पर रवाना होने को कहा है। यह टीम पीड़ितों को भोजन, कपड़े और दवा आदि व्यवस्थाओं मे सहयोग करेगी। चैहान ने कहा की पूर्व मे आयी आपदाओं मे संगठन के कार्यकर्ताओ ने जिस तरह से भूमिका का निर्वहन किया उसी तरह से कार्यकर्ता आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों के दुःख से जुड़े और राहत कार्यों मे जुट जाए। उन्होंने जिलाध्यक्ष से इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments