Thursday, November 26, 2026
spot_imgspot_img
HomeNationalविजय सरकार का बड़ा ऐलान, पुरुष कर्मचारियों को अब मिलेगी 15 दिन...

विजय सरकार का बड़ा ऐलान, पुरुष कर्मचारियों को अब मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश की छुट्टी

बता दें कि वर्तमान में तमिलनाडु की महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों के मैटरनिटी लीव की सुविधा मिलती है।

सरकार को अपने कर्मचारियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर विचार किया जाए।

सीएमओ ने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। मां को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने के साथ-साथ बच्चे की देखभाल करने में पिता का सहयोग बहुत जरूरी है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का मातृत्व अवकाश देना, मातृत्व और बाल कल्याण को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है।

इसी तरह, पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को बांटने में मदद मिलेगी और बच्चों के पालन-पोषण में पिता की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments