बता दें कि वर्तमान में तमिलनाडु की महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों के मैटरनिटी लीव की सुविधा मिलती है।
सरकार को अपने कर्मचारियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर विचार किया जाए।
सीएमओ ने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। मां को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने के साथ-साथ बच्चे की देखभाल करने में पिता का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का मातृत्व अवकाश देना, मातृत्व और बाल कल्याण को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है।
इसी तरह, पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को बांटने में मदद मिलेगी और बच्चों के पालन-पोषण में पिता की भागीदारी सुनिश्चित होगी।


