Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त धाम की चोटियों पर बर्फ देखकर प्रसन्न

केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त धाम की चोटियों पर बर्फ देखकर प्रसन्न

रुद्रप्रयाग, । केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग में आज मौसम साफ है और यात्रा भी खुल गयी है। इस बीच सोनप्रयाग में पिछले कई दिनों से यात्रा खुलने का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को आज दर्शनों के लिए धाम भेजा गया। वहीं, केदारनाथ धाम की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। देश भर से केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त धाम की चोटियों पर बर्फ देखकर प्रसन्न नजर आ रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू कर दी गई है।
पहाड़ों में शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी है। सुबह से ही मौसम साफ है। एक सितंबर से बंद केदारनाथ यात्रा खुल चुकी है। मौसम साफ रहने पर यात्रा को आज से दोबारा शुरू किया गया। इस बीच आज पैदल यात्रा मार्ग और धाम में मौसम साफ होने पर सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड में यात्रा खुलने का कई दिनों से इंतज़ार कर रहे हजारों भक्तों को केदारनाथ धाम भेजा गया।
यात्रियों के धाम पहुंचने से धाम में छायी वीरानी दूर होने लग गयी है। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम साफ हो गया है। धाम पहुंच रहे भक्त आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से केदारनाथ धाम आने को लेकर फोन आ रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के चलते तीर्थयात्री यहां नहीं पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद तीर्थयात्रियों की आवाजाही में भारी इजाफा होने की संभावनाएं हैं।
पुरोहित केदारनाथ उमेश पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ धाम की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पहाड़ियों में बर्फ देखकर श्रद्धालुओं में भी खुशी देखने को मिल रही है। धाम में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
बदरी केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त आने को आतुर हैं, लेकिन बार-बार मौसम के खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अस्थाई तौर पर रोकना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments