Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडटिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया

टिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया

देहरादून, । टिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। इस दौरान झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए तत्काल मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में मोटर बोट की सहायता से युवक ऋषि (26) निवासी नैनीताल तक पहुंची और उसे सकुशल बोट में चढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments