Sunday, June 7, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपद्मश्री डा. बसन्ती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी ने टॉप ग्रेड...

पद्मश्री डा. बसन्ती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी ने टॉप ग्रेड प्रदान किया

देहरादून, । आकाशवाणी देहरादून की ‘ए’ ग्रेड कलाकार पद्मश्री से सम्मानित डॉ बसन्ती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ल्वाणी ग्राम जिला चमोली में जन्मी जागर गायिका डॉ बसन्ती बिष्ट ने वर्ष 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में गढ़वाली लोकसगीत में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया। उसके पश्चात उन्हें ‘बी हाई’ और वर्ष 2013 में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया।ज्ञातव्य है कि टॉप ग्रेड आकाशवाणी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च ग्रेड है। आकाशवाणी की परम्परा के अनुसार अब उन्हें विदुषी की उपाधि प्राप्त हो गई है। आकाशवाणी देहरादून के कार्यालय में कार्यक्रम प्रमुख शिवराम सिंह रावत ने डॉ बसंती बिष्ट को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ बसन्ती बिष्ट को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा उनके नाम कई पुरस्कार दर्ज हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक (कार्यक्रम) मंजुला नेगी, संगीत अनुभाग प्रमुख अनिल भारती, कार्यक्रम अधिशासी राकेश ढौंडियाल, रॉबिन करमाकर और सुनील सिंह कार्की उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments