Tuesday, April 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड ऑरेंज अलर्ट पर...

मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड ऑरेंज अलर्ट पर रखा

20 देहरादून, । मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड के तीनों जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। बता दें कि इस बार 1 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामान्य वर्षा देखने को मिली है, लेकिन 20 और 21 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी बढ़ने जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 और 21 जुलाई को कुमाऊं रीजन के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments