Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम आवास कूच कर रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस ने रोका,...

सीएम आवास कूच कर रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस ने रोका, तीखी नोक-झोंक

देहरादून, । हटाए गए कोरोना काल के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले हाथीबड़कला गेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को रोक लिया। विरोध में कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जाम लग गया। इस पर पुलिस प्रषासन द्वारा उन्हें जबरन उठाया गया। इस दौरान प्रदर्षनकारी कर्मियों व पुलिस के बीच हाथापाई, धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने 100 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पीएससी के ट्रकों में भरकर पुलिस लाइन ले गई।
धक्का-मुक्की में एक आउट सोर्स गर्भवती महिला कर्मचारी, एक और अन्य महिला कर्मचारी चोटिल हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि गर्भवती महिला कर्मचारी के पेट पर महिला पुलिसकर्मी ने पैर रख दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वह लगातार उल्टियां करने लगी। साथी कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिला को उपचार के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। फिर उसे राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेषन ले जाया गया। इस बीच दूसरी घायल महिला कर्मचारी को भी कोरोनेषन अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों में सरकार और षासन प्रषासन व पुलिस के खिलाफ आक्रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments