Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रीतम सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

प्रीतम सिंह ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

देहरादून, । कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुद के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।सोमवार को यहां कांग्रेस प्रदेष मुख्यालय मंे आयोजित प्रेस वार्ता मंें प्रीतम सिंह ने सफाई दी। इस दौरान पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष करण माहरा और दिनेष अग्रवाल मौजूद रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके पिता गुलाब सिंह 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी छठी बार विधायक बन कर आए हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार भाजपा मेंशामिल होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि वह इन भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसे भ्रामक प्रचार से आहत हुए हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि वह किसी पार्टी में जाएंगे तो छिपकर नहीं जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments