Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबोलेरो खाई में गिरने से एक की मौत

बोलेरो खाई में गिरने से एक की मौत

नई टिहरी, । थाना हिंडोलाखाल के अंतर्गतबंगारी गांव के पास खड़ी बोलेरो वाहन के न्यूटल होने के बाद खाई में गिरने से उसमें सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।   एक बोलेरो बाजार खोनबागी पौड़ीखाल से वापस आ रही रही थी जिसमें उक्त वाहन भी शामिल था। बीती रात्रि को वापसी में वाहन चालक ने बंगारी गांव के पास वाहन खड़ा कर दिया इसके बाद गांव के लिए पैदल रास्ता था। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। वाहन को खड़ा करने के बाद सभी अन्य सवारी वाहन से उतर चुके थे। लेकिन वाहन में सवार सोबन सिंह असवाल 60 वर्ष पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। वाहन चालक बुजुर्ग को उतारने के लिए जैसे ही पीछे वाला दरवाजा खोलने लगा वाहन ढलान पर होने के साथ तेजी से आगे निकल और करीब 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिसमें सोबन सिंह घायल हो गए। घायल को सीएचसी हिंडोलाखाल में लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ हिंडोलाखाल बलदेव सिंह ने बताया कि वाहन शादी से वापस लौट रखा था जिसके बाद यह हादसा हुआ। शव को परिजनों को सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments