नई टिहरी, । आजादी के अमृत महोत्सव पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज क्षेत्र से पहुंचे 575 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइ वितिरत की गई।बुधवार को सीएचसी थत्यूड़ में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने को कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस मौके पर विद्यायक ने सीएचसी थत्यूड़ के लिए विधायक निधि से एक अतिरिक्त कक्ष व शौचालय बनवाए जाने की घोषणा की है।। इस मौके पर धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, जिला पंचायत सनवीर बेलवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हीरामणी गौड़, सीएचसी प्रभारी मोहन डोगरा, समन्वयक फूल दास, ओएस पंवार, देवेन्द्र प्रसाद चमोली,जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत, सुनिल सजवाण आदि मौजूद थे।


