Friday, November 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयुजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले...

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने


Ad 7

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं पहुंच सका। चहल टी20 प्रारूप में 400 विकेट पूरे करने वाले देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इंदौर में बुधवार को हुए मुकाबले में चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 16 रन देकर तीन विकेट झटके।

चहल ने तमिलनाडु के बल्लेबाज अमित सात्विक को 38 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपने टी20 करियर का 400वां विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने साई किशोर और एम. सिद्धार्थ को भी अपना शिकार बनाया। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने चहल
युजवेंद्र चहल लंबे समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनरों में शामिल रहे हैं। अपनी फिरकी के दम पर उन्होंने कई अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। अब 400 विकेट का आंकड़ा पार करने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के बीच अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है।

चहल के नाम अब 346 मुकाबलों में कुल 402 विकेट दर्ज हो चुके हैं। इस सूची में भुवनेश्वर कुमार 366 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 354 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाज  मैच  विकेट

युजवेंद्र चहल  346  402
भुवनेश्वर कुमार  340  366
जसप्रीत बुमराह  288  354
पीयूष चावला  307  329
रविचंद्रन अश्विन  343  323

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्शदीप सिंह का दबदबा
टी20 क्रिकेट के कुल आंकड़ों में भले ही युजवेंद्र चहल भारतीय गेंदबाजों में सबसे आगे हों, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप अब तक 151 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस सूची में जसप्रीत बुमराह 126 विकेट के साथ दूसरे और अक्षर पटेल 116 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाज विकेट

अर्शदीप सिंह 151
जसप्रीत बुमराह 126
अक्षर पटेल 116
हार्दिक पांड्या 114
कुलदीप यादव 98

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments