Wednesday, November 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडखेल भावना एवं उत्साह के अविस्मरणीय क्षणों के साथ अंतर्सदनीय क्रीड़ा महोत्सव...

खेल भावना एवं उत्साह के अविस्मरणीय क्षणों के साथ अंतर्सदनीय क्रीड़ा महोत्सव का भव्य समापन


Ad 7

नचिकेता सदन ने चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया अपना अधिकार

ऋषिकेश- निर्मल दीपमाला स्कूल में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन विधिवत रूप से हुआ। विद्यालय निर्मल दीपमाला विद्यालय के व्यवस्थापक परम श्रद्धेय संस्थापक महंत राम सिंह जी महाराज एवं संत जोध सिंह जी महाराज के आशीर्वाद की छत्रछाया में मुख्यातिथि के रूप में पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रॉस कंट्री धाविका सुश्री सोनिया जी, डॉ० सुखविंदर सिंह(करनाल), सरदार मंजीत सिंह (रिटायर्ड मैनेजर पंजाब एंड सिंध बैंक) एवं  सभी सम्मानित अतिथियों तथा अभिभावकों का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णा स्वामी ने हार्दिक अभिनंदन किया।

तदुपरांत छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें  पाँचवीं और छठवीं कक्षा के छात्रों द्वारा ‘त्रिशूल ड्रिल’ में अनुशासन और सामूहिक समन्वय का अनुपम परिचय देते हुए विद्यार्थियों ने त्रिशूल निर्माण के माध्यम से शक्ति एवं एकता का संदेश दिया। इसके बाद कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं  ने आकर्षक ड्रिल प्रस्तुति के माध्यम से भारत के मानचित्र एवं अशोक चक्र की मनोहारी आकृति निर्मित कर राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। तत्पश्चात योग की विविध मुद्राओं का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने निरोगी काया का संदेश प्रसारित किया।

ट्रैक इवेंट 1500 मी. ए ग्रुप बालक वर्ग में  स्वर्ण पदक अनुज कुलियाल , सिल्वर पदक हितैष रावत, कांस्य पदक उज्जवल ने जीता। 200 मी. बालिका वर्ग ‘ग्रुप डी ‘में काशवी जेटली, मानवी चमोली, शानवी सरगवान क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘बी ग्रुप ”की 100 मी. बालक वर्ग में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशः एकलव्य, आर्यन, आरुष  रहे। 50 मी. रैबिट रेस बालक वर्ग में पहले ,दूसरे, तीसरे स्थान पर क्रमशः अर्जुन सिंह, दक्षित, वेदांश ने हासिल की।800 मी. बालिका वर्ग ‘ग्रुप ए’ में सोनाली राणा, वंशिका ,जानवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित कर विजयस्तंभ की शोभा बढ़ाई। 4 × 75 मीटर रिले रेस ‘ग्रुप सी’ बालिका वर्ग में विजय स्तंभ पर प्रथम स्थान पर एकलव्य , द्वितीय स्थान पर ध्रुव, तृतीय स्थान पर नचिकेता सदन को मेडल लेने का गौरव प्राप्त हुआ। 4×100मीटर मिक्सड रिले ‘बी ग्रुप’ में ध्रुव ,नचिकेता, एकलव्य सदन ने पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर अपना दावा सुनिश्चित किया।

महिला अभिभावकों की 100 मी. रेस में श्रीमती प्रियंका सेमवाल, कविता रावत, पूजा भट्ट को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा पुरुष अभिभावकों की  ‘जल संतुलन’ रेस में मनदीप सिंह गुसाईं को प्रथम एवं दीपक कुलियाल को द्वितीय स्थान पर सम्मानित  किया गया।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर विद्यालय के कोयर ग्रुप ने शबद गायन के माध्यम से ईश्वर  के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने ‘ग्रुप ए’ में तन्मय रॉयल, प्रियांशी राणा ‘ग्रुप बी’ में आर्यन ,गीतिका, रितिका तथा ‘ग्रुप सी’ में  ईशांत, वंशिका रमोला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की तथा विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्रीडा महोत्सव में विजयी रहे  सदन को बधाई देते हुए अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि लगातार अभ्यास करने से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल रहते हैं। खेलकूद दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है ।अतः पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

इसके साथ ही आदरणीय मुख्य अतिथि ने खेल महोत्सव के समापन की घोषणा की।

परम श्रद्धेय संत जोध सिंह जी महाराज ने मुख्य अतिथि को आदर व सम्मान का प्रतीक सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया साथ ही सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के सीनियर समन्वयक श्री मुकुल तायल ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथि, निर्मल आश्रम के विभिन्न संस्थाओं से आए अतिथियों तथा अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  प्रधानाचार्या ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख  विनोद कुमार, निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी और अक्षय कुमार तथा समस्त शिक्षकगण, सहायक कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान पर बधाई दी।

इस अवसर डॉक्टर सुखविंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, एन.डी.एस के समन्वयक  मुकुल तायल ,श्रीमती नीरू अरोड़ा,  आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments