Saturday, October 31, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

तेज अंधड़ के बीच गिरा विशाल पेड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बारिश होने के कारण विक्रम और दलीप चाय की दुकान के समीप खड़े होकर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज अंधड़ के चलते एक विशाल पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। दोनों पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद घायल दलीप को बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments