Thursday, October 29, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की

बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 62 लाख श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं, जबकि करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखंड पहुंचना प्रदेश की धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक महत्व और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित विभागों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने भगवान बद्री विशाल से समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments