Monday, October 12, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर SDRF की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों व मृतक को खाई से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से SDRF को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची टीमों को पता चला कि आल्टो कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। SDRF कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।

हादसे में आनंद राम (55 वर्ष), पुत्र डूंगर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान किशोर कुमार (35 वर्ष) और कैलाश राम (46 वर्ष) के रूप में हुई है। SDRF टीम ने मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments