Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएं: सचिव

पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएं: सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक में विधिक सेवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

पौड़ी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी में गुरुवार को सिविल जज (सी.डी.) एवं प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा संचालित विभिन्न वादों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिव नाज़िश कलीम ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के अधिकारों एवं हितों का संरक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं दक्षता के साथ करना चाहिए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने अधिवक्ताओं से जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही प्राधिकरण की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments