Saturday, May 16, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म...

‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन पहले दिन इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आई।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की स्टारकास्ट और इसके मजेदार ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। हालांकि, शुरुआती दिन पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने में सफल नहीं रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 3.85  करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब मेकर्स की नजर वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई है, जहां फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सितारों की पिछली फिल्मों से तुलना

फिल्म की ओपनिंग को कलाकारों की पिछली फिल्मों के साथ भी देखा जा रहा है। आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज ‘थामा’ ने पहले दिन शानदार 23.11 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वामिका गब्बी की ‘भूत बंगला’ ने 11.50 करोड़ का कारोबार किया था। रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि सारा अली खान की ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 4.05 करोड़ की शुरुआत की थी। ऐसे में ‘पति पत्नी और वो 2’ का शुरुआती प्रदर्शन मिश्रित माना जा रहा है।

कई बड़ी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

फिल्म के सामने इस समय बॉक्स ऑफिस पर कई मजबूत फिल्में मौजूद हैं। रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ और ‘कृष्णावतारम’ जैसी फिल्मों के बीच ‘पति पत्नी और वो 2’ को दर्शकों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि कुछ साउथ फिल्में भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है।

संजय दत्त की फिल्म से सीधा मुकाबला

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर दिलचस्प मानी जा रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म दर्शकों का ज्यादा दिल जीत पाती है।

2019 की हिट फिल्म का सीक्वल

‘पति पत्नी और वो 2’ साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं इस बार फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के साथ विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।

(साभार)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments