Sunday, May 10, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसंजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की गंभीर झलक देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद समीरा रेड्डी भी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

करीब 2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो संवाद और विचारों के जरिए देश से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखते दिखाई देते हैं। वहीं नमाशी चक्रवर्ती युवा सोच का प्रतिनिधित्व करते हुए कई तीखे सवाल पूछते नजर आते हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच वैचारिक टकराव और गंभीर बहस को प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस और आपातकाल जैसे संवेदनशील विषयों का जिक्र किया गया है। हालांकि ट्रेलर में इन सवालों के सीधे जवाब सामने नहीं आते, लेकिन यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म इन मुद्दों को गहराई से उठाने वाली है। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।

फिल्म में अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जबकि इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments