Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल में पंचायत उप चुनाव कार्यक्रम घोषित

पौड़ी गढ़वाल में पंचायत उप चुनाव कार्यक्रम घोषित

पौड़ी- राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखण्डों में रिक्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों एवं रिक्त ग्राम प्रधान पदों पर उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 13 एवं 14 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक भरे जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से (कार्य समाप्ति तक) की जाएगी। नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 16 नवम्बर 2025 निर्धारित की गयी है, जो दोपहर 03 बजे तक होगी। निर्वाचन प्रतीक उसी दिन, अर्थात 16 नवम्बर 2025 को अपराह्न 03 बजे से (कार्य समाप्ति तक) आवंटित किए जाएंगे। मतदान 20 नवम्बर 2025 को प्रातः 08 बजे से सायं 05 बजे तक संपन्न होगा तथा मतगणना 22 नवम्बर 2025 को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्राम प्रधानों के कुल 05 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। इनमें विकासखंड थलीसैंण की सुनारगांव, रिखणीखाल की सुलमोड़ी, एकेश्वर की पालकोट, पोखड़ा की कुण्ज तथा कल्जीखाल की डांगी ग्राम पंचायत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त विकासखंडों में कुल 6083 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी उपचुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments