Saturday, September 5, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसाइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार...

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया

देहरादून, । उत्तराखण्ड एसटीएफ के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी एक महिला को ऋषिकेश के श्यामपुर, क्षेत्र, देहरादून (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया गया है। आरोप महिला फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल व अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को ठगा करती थी। जिसने पीडिता को खुद के सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताकर लगभग 40 लाख रूपये की धोखाधडी को अंजाम दिया था। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, 3 डेबिट कार्ड्स व 2 सिम कार्ड्स बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्रकरण देहरादून निवासी पीड़िता ने मई 2025 में दर्ज कराया था। पीड़िता को व्हाट्सएप पर अमेरिका के नंबर से कॉल कर एक महिला ने स्वयं को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताया। व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से विश्वास जीतकर पीड़िता को गोल्ड का बिजनेस शुरू करने के लिए रा मैटेरियल खरिदने के नाम पर उससे बार-बार धनराशि स्थानांतरित करवाई गई। पूरे अपराध में अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर, फर्जी पहचान, और तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर मानसिक रूप से पीड़ित पर नियंत्रण बनाया गया। पीड़िता को इस बात का आभास भी नहीं हुआ कि वह एक सुनियोजित साइबर ठगी का शिकार बन रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments