Monday, May 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रेमनगर...

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रेमनगर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून, । थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ पुलिस नें मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अभिषेक बर्तवाल निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 मई की देर रात जब वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे तो मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। फायर से गोली रोहित की गर्दन पर लगी। जिसके बाद घायल रोहित नेगी को लेकर वो ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी। रात में जब मृतक रोहित नेगी अपने दोस्त और उसकी महिला मित्र समेत अन्य दोस्त नयागांव दोस्त के घर पर थे। महिला मित्र को आरोपी का फोन आने पर आरोपी की महिला और मृतक व उसके दोस्तों से बहस हो गई। बहस होने के कारण आरोपी ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। थाना प्रेमनगर पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments