Saturday, May 30, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल : जोशी

अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल : जोशी

उत्तरकाशी/नौगांव, । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरकाशी जनपद के रवाई घाटी अंतर्गत नौगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ष्विकसित कृषि संकल्प अभियानष् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का कृषि मंत्री ने अवलोकन किया और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व तकनीकी जानकारियों की सराहना की।
अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के गुनियाल गांव से की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन तीन टीमें काम करेंगी, जो प्रतिदिन लगभग 600 किसानों से सीधा संवाद करेंगी। मंत्री श्री जोशी ने विश्वास जताया कि यह अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा और फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि का कारण बनेगा। इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक माल चन्द, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कृषकों तथा युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments