Thursday, March 27, 2025
Homeउत्तराखंडभाजपा प्रत्याशी चन्द्रमोहन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया नामांकन, बाजार में...

भाजपा प्रत्याशी चन्द्रमोहन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया नामांकन, बाजार में निकाला जुलूस

रुद्रप्रयाग,। नगर पालिका रुद्रप्रयाग का चुनाव रोचक बना हुआ है। भाजपा-कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया, जबकि कांग्रेस से बगावत करने के बाद संतोष ने अपना असंतोष जाहिर करते हुए नामांकन दाखिल किया। यहां अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से चन्द्रमोहन सेमवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील में नामांकन किया, जबकि इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार और रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद न्यू बस अड्डे में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनता को किसी के बहकावे में नहीं आना है। ईमानदार प्रत्याशी चन्द्रमोहन के साथ खड़ा रहना है। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में धामी सरकार विकास की गति को बढ़ा रहे हैं। उनके साथ खड़े रहकर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा को विजयश्री का आशीर्वाद देने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी की ईमानदार छवि और जनता के प्रति सेवाभाव ही जीत का कारण बनेगी। प्रत्याशी चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी ने भी तहसील में नामांकन किया। जबकि इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, अर्जुन गहरवार की मौजूदगी में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण ने कहा कि प्रदेश सरकार की असफलता के कारण जनता परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए जनता कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खड़ी दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी ने कहा कि पालिका क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। भाजपा की भ्रष्ट नीतियांे के कारण पालिका क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। इस बार जनता ने विश्वास जताया तो पालिका क्षेत्र की तस्वीर बदल दी जाएगी। इधर, नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से नाराज होकर संतोष रावत ने बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन किया है। संतोष ने कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया है। वे चार जनवरी को मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी ने भी तहसील में जाकर नपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनके साथ जितार जगवाण, देवेंद्र चमोली सहित कई लोग मौजूद थे। अशोक चौधरी ने कहा कि जनता इस बार भाजपा-कांग्रेस को नकार कर उन्हें समर्थन देने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments