Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदून अस्पताल में हड़कम्प तीसरी मंजिल पर चढ़ गया युवक

दून अस्पताल में हड़कम्प तीसरी मंजिल पर चढ़ गया युवक

देहरादून,। दून अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब शुक्रवार की सुबह एक युवक अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को भवन पर चढ़ा देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया था। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा। युवक का कहना है कि जब तक उसका मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के भवन पर चढ़ने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। उसने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। एक युवक ने उसकी सहायता की। एंबुलेंस बुलवाकर उसको वह अस्पताल लेकर आया। उसके बाद युवक ने उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments