Saturday, May 17, 2025
Homeउत्तराखंडरक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून, । भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। सोमवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में बहन भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वही पण्डितों के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भद्रा का साया पड़ा। इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए दोपहर तक का इंतजार कना पडा। शास्त्र और मूहर्त में भद्रकाल को अशुभ माना गया है। भद्रकाल पूर्णिमा तिथि की शुरूआत के साथ ही शुरू हो गया और दोपहर डेढ बजे समाप्त हुआ। जिसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। राखी का शुभ मूहर्त डेढ बजे से सांय नौ बजकर सात मिनट तक रहा। वहीं रक्षाबंधन से पूर्व रविवार को दून के बाजार गुलजार रहे। बाजार में राखियों की खूब खरीदारी हुई। भाइयो ने भी बहनों को उपहार देने के लिए बाजार में विशेष खरीदारी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments