Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसड़क हादसे में दून के युवक की मौत

सड़क हादसे में दून के युवक की मौत

उत्तरकाशी,। गंगोत्री हाईवे पर सोमवार दोपहर सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डुंडा चैकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई। घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश उम्र 42वर्ष पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments