Monday, October 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्यपाल की नड्डा से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल की नड्डा से शिष्टाचार भेंट

देहरादून, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी। राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में नागरिकों को त्वरित एवं उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार हेली एंबुलेंस, ड्रोन लॉजिस्टिक्स, ए आई मैनेजमेंट एवं ट्रॉमा मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है एवं साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से इन सभी सेवाओं हेतु सहयोग की अपेक्षा की। वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments