Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

राज्यपाल ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री एवं राज्यपाल के मध्य उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाईपास मोटर मार्गों के निर्माण, प्रमुख शहरों में पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने, रोपवे निर्माण सहित ऑली हेतु अवसंरचनात्मक सुविधाओं को बढ़ाने, सड़क मार्ग के विकास आदि विषयों पर बहुत सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक कार्यों हेतु सड़क परिवहन मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments